मेरा बच्चा बाईं ओर अधिक लात मारता है क्यों?HealthPlanet

Posted on Mon 10th Oct 2022 : 14:45

इन 6 कारणों से गर्भावती महिलाओं के पेट में लात मारता है बच्चा, जानें क्यों होता है ऐसा

आपने अक्सर कई बार गर्भवती महिलाओं को यह कहते हुए सुना होगा कि उनके पेट में पल रही छोटी सी जान यानी कि बच्चा पेट में लात मार रहा है या फिर कुछ हरकत कर रहा है। दरअसल इसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? अक्सर महिलाओं को ये शिकायत रहती है कि उनके पेट में पल रहा बच्चा लात क्यों मारता है? अगर आप या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है तो ये शिकायत आपसे भी हुई होगी। हालांकि इसका मजा परिवार को एक अलग ही खुशी प्रदान करता है। अगर आप भी इस प्रक्रिया से अंजान हैं और इस बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको ऐसे 6 कारण बताने जा रहे हैं, जिसके कारण ऐसे होता है।
गर्भावस्था में बच्चे के पैर मारने से जुड़े 6 कारण
शिशु है बिल्कुल स्वस्थ

अगर महिला की गर्भावस्था के दौरान उनके पेट में बच्चा लात मारता है या कुछ हरकत करता है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपके पेट में पल रहा बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। बच्चे के स्वस्थ होने पर ही इस प्रकार की हरकतें होती हैं।
बाहरी परिवर्तन महसूस होने पर होती है ये गतिविधियां

अगर किसी महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा बाहरी परिवर्तन को महसूस करने लगे तो वह अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए पेट में लात मारना शुरू कर देता है, जिसका अहसास मां को महसूस होता है।
मां के बाईं ओर लेटने पर अधिक होती हैं ये गतिविधियां
गर्भवती महिलाएं जब बाईं तरफ सोती है तब बच्चे के पेट लात मारने जैसी स्थिति अधिक होती है। दरअसल बाईं ओर सोने से भू्र्ण को रक्त की आपूर्ति में वृद्धि हो जाती है, जिस कारण बच्चे की हलचल भी बढ़ने लगती है।
एनर्जी मिलने पर लात मारता है बच्चा
गर्भवती महिला जब खाना खाती है तब बच्चे द्वारा लात मारने की गतिविधियां ज्यादा होती है। दरअसल खाना खाने के बाद भोजन से मिली बच्चे को एनर्जी और पोषक तत्व उसे इस प्रकार की गतिविधियां करने की शक्ति देते हैं, जिस कारण से बच्चा पेट में हलचल करने लगता है।
9 सप्ताह बाद शुरू होती है लात मारने की प्रक्रिया
पहली बार गर्भवती हुई महिला के पेट में पल रहा बच्चा जब 9 सप्ताह का हो जाता है तो वह पेट में लात मारना शुरू कर देता है जबकि दूसरी बार गर्भवती हुई महिला के साथ यह प्रक्रिया 13 सप्ताह के बाद शुरू होती है।
ऑक्सीजन की आपूर्ति सही होना

अगर गर्भवती महिला के पेट में पल रहा बच्चा लात नहीं मारता तो इसका मतलब है कि उसे पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है जबकि पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन मिलने पर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info